आजमगढ़ में बोले प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह:योगी की राज में कानून का राज, 2027 में फिर खिलेगा कमल

Sep 28, 2026 - 18:46
0
आजमगढ़ में बोले प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह:योगी की राज में कानून का राज, 2027 में फिर खिलेगा कमल
आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और आजमगढ़ के प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का आजमगढ़ में जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और भाजपा कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के आजमगढ़ प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे आजमगढ़ की दोबारा से जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ को संसद हम लोगों ने मिलकर बनाया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गरीब कल्याण की अनेक ऐसी योजनाएं हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो कानून का राज स्थापित हुआ है। निश्चित रूप से देश और प्रदेश की जनता भलीभभांति समझ रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जिले के ब्लाकों पर चल रहा है शिविर आजमगढ़ के प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के हर ब्लाकों पर एक सप्ताह का शिविर चल रहा है जिसके माध्यम से हम उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाएंगे। जिले में बिजली कटौती के सवाल पर प्रभारी ने कहा कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश आप सभी लोगों ने देखा था कि समाजवादी पार्टी के राज में किस तरह से अराजकता थी। और प्रदेश के पांच ऐसे जिले थे जहां बिजली की आपूर्ति होती थी। और अन्य जिलों में मात्र 4 घंटे ही बिजली की आपूर्ति होती थी। आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सभी जिलों में बिजली की बेहतर आपूर्ति कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User