सई नदी में मिला लापता युवक का शव मिला:हरदोई में चौथे दिन झाड़ियों में फंसा मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 23 साल के अजय का शव चौथे दिन गुरुवार को दोपहर बाद 3:15 सई नदी से मिल गया। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने पुल से करीब 200 मीटर दूर नदी की तेज धार में झाड़ियों में फंसे शव को निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जाहिदपुर गांव का रहने वाला अजय 20 सितंबर को घर से गायब हो गया था। परिवार ने अगले दिन 21 सितंबर को कासिमपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को हरदोई-उन्नाव सीमा पर बने सई नदी के पुल पर अजय का मोबाइल और चप्पल मिले थे। मौके की स्थिति देखकर पुलिस को लगा था कि अजय ने नदी में कूदकर जान दी है। मामले की जानकारी मिलते ही कासिमपुर थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बचाव अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की अलग-अलग टीमें सई नदी में उतारी गईं। लगातार तीन दिनों तक तेज पानी के बहाव और लहरों के बीच अजय की तलाश चलती रही। चौथे दिन गोताखोरों को सफलता मिली और पुल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों के नीचे अजय का शव फंसा हुआ मिला। अजय ने आत्महत्या क्यों की, इसका साफ कारण अभी सामने नहीं आया है। परिवार का कहना है कि घर में किसी से कोई झगड़ा या नाराजगी नहीं हुई थी। हालांकि, गांव में चर्चा है कि अजय पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)