चार दुकानें हटाने पर दो समुदाय में तनाव:4 थानों की पुलिस-पीएसी तैनात, बाजार बंद; दुकानों में तोड़फोड़ का आरोप

Sep 24, 2026 - 20:27
0
चार दुकानें हटाने पर दो समुदाय में तनाव:4 थानों की पुलिस-पीएसी तैनात, बाजार बंद; दुकानों में तोड़फोड़ का आरोप
संभल में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रास्ते से चार दुकानों को हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष के लोगों पर दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया, जबकि हिंदू पक्ष ने दुकानों को अवैध बताते हुए रास्ता बंद करने की बात कही। शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस और पीएसी की तैनाती के बाद स्थिति संभाल ली गई। शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। नगर पालिका की टीम दुकानों का निरीक्षण करने पहुंची मामला संभल नगर पालिका क्षेत्र के थाना हयातनगर की सरायतरीन उपनगरी के मुख्य बाजार गंज का है। नगर पालिका के निर्माण जेई अमन वर्मा और संपत्ति लिपिक रमेश कुमार चार दुकानों के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट ने चरन सिंह, वाहिद, शकील और लोकेश की दुकानों के निरीक्षण के आदेश दिए थे।नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार पहले ही दुकानें खाली करके वहां से चले गए थे। रास्ता बंद होने की शिकायत पर पहुंची थी टीम सीओ कुलदीप कुमार के मुताबिक, कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि घर में आने-जाने का रास्ता नहीं है और उसके सामने दुकानें बनी हैं। इसी शिकायत के आधार पर नगर पालिका की टीम दुकानों का चिन्हांकन करने पहुंची थी। उनके अनुसार, संबंधित लोगों ने खुद ही दुकानों को हटाने का काम शुरू किया। दुकानों में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने किया इनकार मोहम्मद कासिफ ने आरोप लगाया कि हिंदू पक्ष के लोग पीछे से आए और उनकी रेडीमेड दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अशरफ ने भी दुकान का सामान बिखेरने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एक ही परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं धर्मेंद्र अग्रवाल ने दुकानों को अवैध बताते हुए कहा कि घर के रास्ते पर दुकानें लगाकर रास्ता बंद किया गया है और इन्हें हटाया जाना चाहिए। सीओ कुलदीप कुमार ने दुकानों में तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद थी और ऐसी कोई घटना नहीं हुई। बाजार में भीड़ जुटी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च विवाद के बाद बाजार में लोग इकट्ठा होने लगे। स्थिति को देखते हुए थाना हयातनगर प्रभारी संजीव बालियान, संभल कोतवाली प्रभारी मोहित रस्तोगी, थाना नखासा प्रभारी संजय शर्मा और थाना रायसत्ती प्रभारी सौरभ त्यागी के साथ पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। शाम करीब 6:30 बजे सीओ ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। लोगों से घरों के अंदर जाने की अपील की गई। इस दौरान आसपास के लोग मकानों की छतों से घटनाक्रम देखते रहे। दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर बुलाया गया सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बुलाया गया है। दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User