सेंट्रल नोएडा में पड़ोसी ने नशीली गोलियां मिलाकर की हत्या:कार पार्किंग विवाद में गला दबाकर मारा, शव जंगल में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

Oct 16, 2026 - 20:16
0
सेंट्रल नोएडा में पड़ोसी ने नशीली गोलियां मिलाकर की हत्या:कार पार्किंग विवाद में गला दबाकर मारा, शव जंगल में फेंका; आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले पवन शर्मा की हत्या उसके पड़ोसी ललित शर्मा ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। मृतक का शव गुरुवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में पड़ा हुआ मिला था आरोपी ने बताया कि उसने पवन को नशीली गोलियां मिलाकर शराब पिलाई थी। जब पवन बेहोश हो गया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बुधवार/गुरुवार रात्रि में कार से लखनावली के जंगल में फेंक दिया था। इकोटेक 3 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ललित कुमार शर्मा के पास से हत्या में इस्तेमाल ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा मोबाइल फोन मिला है। आरोपी ने बताया कि छह महीने पहले कार खड़ी करने को लेकर पवन से उसका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने पवन को खत्म करने की योजना बनाई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User