'सेवा प्रथम नवाचार चुनौती' पर कार्यक्रम:छात्राओं ने प्रस्तुत किए बेहतरीन इनोवेटिव आइडिया

Oct 03, 2026 - 19:01
0
'सेवा प्रथम नवाचार चुनौती' पर कार्यक्रम:छात्राओं ने प्रस्तुत किए बेहतरीन इनोवेटिव आइडिया
कानपुर के दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में 'सेवा प्रथम नवाचार चुनौती' (SFIC) विषय पर एक महत्वपूर्ण ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम और निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पांच अलग-अलग थीम पर कम लागत वाले और व्यावहारिक नवाचार (इनोवेटिव आइडिया) प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक थीम से एक सर्वश्रेष्ठ आइडिया का चयन कर उसे शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर भेजा जाएगा। इस दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए ऐप के माध्यम से टाइम मैनेजमेंट, उचित दस्तावेजों के संयोजन और रिज्यूम निर्माण आदि से जुड़े कई बेहतरीन प्रपोज़ल प्रस्तुत किए। इस अभिनव कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की इनोवेशन सेल की समन्वयक डॉ. अर्चना दीक्षित, प्रो. रचना प्रकाश, डॉ. ज्योति सिंह और डॉ. अपूर्वा वाजपेयी की टीम द्वारा किया गया। इसे सफल बनाने में आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना पांडेय और डॉ. संचिता लक्ष्मी का भी विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User