पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा पति:ढाई घंटे तक समझाती रही पुलिस, युवक को सुरक्षित नीचे उतारा
हापुड़ में शनिवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद एक युवक गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश शुरू की। करीब ढाई घंटे बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली। नानपुर चौकी प्रभारी और 112 आपातकालीन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। अमरोहा का रहने वाला है युवक युवक की पहचान अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी फैज के रूप में हुई। वह मेरठ के शाहजहांपुर गांव में किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। विवाद के बाद टावर पर चढ़ने की बात कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवक के टावर पर चढ़ने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। ढाई घंटे बाद पुलिस ने फैज को समझाकर करीब साढ़े 5 बजे नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए किठौर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)