सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ:रामकोला में विभागीय स्टॉल पर होंगे आवेदन और पंजीकरण
कुशीनगर के रामकोला में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विकास खंड रामकोला परिसर में शनिवार को ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ का शुभारंभ हुआ। अभियान 3 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और आवेदन की सुविधा दी जा रही है। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की और स्टॉलों का निरीक्षण किया। कैंप में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, श्रम कार्ड, कन्या सुमंगला और मातृ वंदना योजना समेत कई सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा है। स्वयं सहायता समूह ने खाद बिक्री का स्टॉल लगाया, जिसका ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्युष मयंक त्रिपाठी ने खाद खरीदकर शुभारंभ किया। रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)