सेवा संकल्प अभियान में संगोष्ठी:नवयुग कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार विषय पर रखे विचार

Sep 29, 2026 - 19:36
0
सेवा संकल्प अभियान में संगोष्ठी:नवयुग कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार विषय पर रखे विचार
नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में वाणिज्य विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग, इंडस्ट्री एकेडेमिया इंटीग्रेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार" विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य वक्ताओं में सेंटम फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियांक गुप्ता, आईआईएलएम से डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव और मोटिवेटर श्री आशीष श्रीवास्तव शामिल रहे। प्रियांक गुप्ता ने स्टार्टअप इंडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा करते हुए समस्या-समाधान कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ओला, उबर, जोमेटो, लेंसकार्ट और अर्बन क्लैप का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आम जिंदगी में घरों की साफ-सफाई, सौंदर्य और अन्य दैनिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को एक बिजनेस आइडिया में बदला गया। डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव ने पर्सनल ब्रांडिंग के उपयोग के बारे में बताया कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पेशेवर पहचान बनाई जा सकती है। आशीष श्रीवास्तव ने स्टार्टअप इंडिया, जीवन कौशल और आधुनिक उद्यमिता पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने जेप्टो और फिजिक्सवाला के उदाहरण दिए। उन्होंने हल्दीराम का वैश्विक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक स्वदेशी ब्रांड ने 160 से अधिक देशों में अपनी पैठ बनाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को स्थानीय और वैश्विक अवसरों के लिए खुद को तैयार करने और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्सनल ब्रांडिंग के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के स्पर्धा युग में अपनी एक अलग पहचान बनाना कितना आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User