कानपुर में सेवा संकल्प अभियान:भाजपा ने बांटे फल, ‘सपनों का भारत’ विषय पर नाटक का मंचन
कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (कानपुर उत्तर) के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के जरिए संगठन ने जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और युवा संवाद को प्रमुखता देते हुए अपनी सक्रियता दर्ज कराई। अभियान के पहले चरण में गोविंद नगर के जागेश्वर अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। दूसरे चरण में मोतीलाल खेड़िया स्कूल में ‘सपनों का भारत’ विषय पर नाटक का मंचन कर विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। वहीं, तीसरे चरण में बर्रा स्थित आरएस एजुकेशन सेंटर में करियर काउंसलिंग के माध्यम से युवाओं से उनके भविष्य, रुचि और लक्ष्यों पर सीधा संवाद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही भाजपा की कार्यसंस्कृति का आधार है। एमएलसी अरुण पाठक और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने युवाओं के मार्गदर्शन और उनमें संस्कार विकसित करने पर विशेष जोर दिया। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और कार्यक्रम संयोजक सीमा एमबीए सहित कई पदाधिकारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)