सपा महासचिव से मिले संतोष यादव:रानीगंज में 4 को होगा बिरहा कार्यक्रम, 70 कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sep 29, 2026 - 19:36
0
सपा महासचिव से मिले संतोष यादव:रानीगंज में 4 को होगा बिरहा कार्यक्रम, 70 कलाकार देंगे प्रस्तुति
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से लखनऊ में प्रतापगढ़ निवासी व मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव संतोष यादव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिवपाल यादव को 4 अक्टूबर को रानीगंज में होने वाले विशाल बिरहा कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। संतोष यादव ने बताया कि 4 अक्टूबर (सपा स्थापना दिवस) को रानीगंज के 'गांधी के बाग' में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और प्रतापगढ़ के कवि 'गया कवि' की स्मृति में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 60 से 70 बिरहा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी करेंगे और मुख्य अतिथि करहल विधायक तेज प्रताप यादव होंगे। सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल और विधायक डॉ. आरके वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आमंत्रण सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. शेर बहादुर यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष देवीलाल यादव, उमंग यादव, सभासद आफताब आलम, अनिल यादव, वेद प्रकाश गौतम, साधु यादव, बबलू पाल और महताब सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User