शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने का आरोप:चार लोगों पर धमकी देने का केस, 5 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस तलाश में जुटी
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को अपने साथ ले जाने और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने 28 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज होने के 5 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने शनिवार 3 अक्टूबर को बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोप है कि गांव का ही पड़ोसी रवि पुत्र रामविनेश यादव किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में ले रहा था। पीड़ित पिता के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे रवि उनकी पुत्री को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की घर और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि पुत्री की जानकारी लेने के लिए वह आरोपी रवि के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां रवि, रामविनेश पुत्र रामप्रसाद यादव, लालू प्रसाद पुत्र फूलचंद और विद्यावती पत्नी रामविनेश यादव ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करने की धमकी दी और उनके साथ हाथापाई पर आमादा हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है। पिता ने पुलिस से नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद कराने, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। खंडासा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी का पता लगाने और मामले में लगाए गए आरोपों की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने शनिवार 3 अक्टूबर बताया कि जल्द बरामद कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। कॉल डिटेल और सीडीआर भी मंगवाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)