शादी के 4 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता:जालौन में मां ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

Sep 26, 2026 - 11:15
0
शादी के 4 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता:जालौन में मां ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हासा में नवविवाहिता ज्योति की मौत हो गई। शादी के चार महीने बाद बीती रात ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मां विजेता देवी ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को फांसी पर लटकाया गया। मांग पूरी न होने पर करते थे मारपीट ज्योति की शादी 20 अप्रैल 2026 को सूर्यकुमार उर्फ शीलू से हुई थी। मां विजेता देवी ने बताया कि पति सूर्यकुमार, ससुर हरकिशन, सास सरोज देवी और ननद सुनीता दहेज में मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, सोने की चेन, भैंस व पैसों की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर ज्योति से मारपीट भी की जाती थी। गले पर नहीं थे फांसी के निशान मां का दावा है कि ज्योति के गले पर फांसी के निशान नहीं थे, बल्कि मुंह और नाक से खून व पीठ-मुंह पर चोट के निशान थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User