शादी से इनकार पर युवक टावर पर चढ़ा:हरदोई में गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, कोतवाल की सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतरा

Oct 18, 2026 - 10:41
0
शादी से इनकार पर युवक टावर पर चढ़ा:हरदोई में गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, कोतवाल की सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतरा
हरदोई में रविवार को मल्लावां कस्बे के सुभाष पार्क में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक 180 फीट ऊंचे बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह आठ बजे से युवक टावर पर चढ़कर ऊपर से कूदने की धमकी देने लगा। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग एक घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर युवक को समझाया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवती ने शादी से किया इनकार मोहल्ला बंदीपुर निवासी अजय राठौर (पुत्र रामकुमार राठौर) शटरिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि अजय काफी समय से एक मुस्लिम युवती से प्रेम करता था। वह युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के शादी से इनकार करने पर अजय नाराज हो गया। रविवार को वह सुभाष नगर स्थित बंद पड़े डोकोमो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई करीब 180 फीट बताई गई। युवक ने ऊपर से कूदने की धमकी दी। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने बात कर युवक को समझाया मल्लावां कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक से काफी देर तक बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User