शाहजहांपुर में गली में भरा पानी बना दलदल:लोगों ने बनाया जुगाड़ वाला लकड़ी का पुल, पक्ष-विपक्ष की खींचतान में रुका विकास
शाहजहांपुर के निगोही में एक गली में पिछले एक महीने से बारिश का पानी भरा है, जिससे वह दलदल बन गई है। स्थानीय लोगों की सुनवाई न होने पर उन्होंने खुद ही लकड़ी का एक पुल बना लिया है जो अब दल दल को पार करने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। नई बस्ती गौटिया की इस गली में पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। इस दलदल के कारण 10 परिवार अपने घर छोड़कर जा चुके हैं, जबकि तीन परिवार अभी भी यहीं रहने को मजबूर हैं। बच्चे और स्थानीय लोग इसी जुगाड़ वाले पुल से गुजरते हैं। यह समस्या तिलहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा और सपा नगर पंचायत निगोही चेयरमैन मनोज वर्मा के बीच राजनीतिक खींचतान के कारण बनी है। लोगों ने विधायक, चेयरमैन और अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। जबकि अधिकारी इस दल दल वाली का निरीक्षक कर जा चुके हैं। इस मामले में जब एसडीएम तिलहर, भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा और निगोही नगर पंचायत चेयरमैन मनोज वर्मा से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। जबकि सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि एक गली में पहले पानी भरा था। उसको इंजन लगवाकर निकाल दिया गया था। विधायक और अधिकारी कोई काम नही करते हैं। उन्होंने कहा कि इस गली की उनको कोई जानकारी नही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)