शाहजहांपुर में कार दीवार से टकराई, कांस्टेबल की मौत:सरकारी काम से जा रहे थे, जन्मदिन के दिन हुआ हादसा
शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार महाराणा प्रताप पार्क के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। शनिवार को ही उनका जन्मदिन था। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल अंकित शनिवार रात करीब 12 बजे सरकारी काम से अपनी निजी कार लेकर निकले थे। महाराणा प्रताप पार्क के पास पहुंचते ही उनकी कार दीवार से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। अंकित की रोजा थाने में 24 जून 2024 को तैनाती हुई थी। कार के क्षतिग्रस्त हिस्से से दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका हादसे के बाद कार की हालत देखकर दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर सीट के दूसरी ओर वाला हिस्सा ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि ड्राइवर साइड पर नुकसान अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना की वजह पता करने का प्रयास करेगी। सीओ बोले- कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल की कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई थी। वह सरकारी काम से निकले थे। शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)