कड़ा धाम में माता शीतला के दर्शन को उमड़ी भीड़:शारदीय नवरात्र के पहले दिन 51 शक्तिपीठों में प्रसिद्ध मंदिर में 50 हजार ने किए दर्शन, सुरक्षा के खास इंतजाम
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कौशांबी के प्रसिद्ध कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि मांगी। सुबह से ही भक्तों की आवाजाही रही कड़ा धाम में नवरात्र के मौके पर नौ दिन का मेला शुरू हुआ है। सुबह से ही भक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालु कतार में लगकर मां शीतला के दर्शन कर रहे हैं। गर्भगृह से कुबरी घाट तक सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। सीओ सिराथू समेत पुलिस अधिकारी सुरक्षा पर नजर रख रहे हैं। अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। नवरात्र के पहले दिन दर्शन के लिए भक्तों में काफी उत्साह दिखा। सुबह 8 बजे तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा की। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, यह सिलसिला रात 10 बजे तक चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)