शाहपुर के महाविद्यालय में मनी गांधी जयंती:शिक्षकों ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
शाहपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने की। शुभारंभ प्राचार्य और प्राध्यापकों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतरेश रानी ने बापू के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, वाणिज्य के असिस्टेंट प्रोफेसर आशु प्रजापति ने उनके व्यक्तित्व और हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर व एनएसएस अधिकारी अरविंद कुमार ने 'महात्मा गांधी और स्वच्छता' विषय पर अपने विचार साझा किए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने विद्यार्थियों को बापू के सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के महान आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)