शाहपुर में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:ध्वजारोहण और माल्यार्पण के साथ मनाई जयंती, छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत
मुजफ्फरनगर के शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्या उषा अस्थाना और शिक्षिकाओं ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके बाद गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्राओं ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को दोनों महान विभूतियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)