शाहपुर सैदू में रामलीला मंचन का शुभारंभ:डॉ. रचना पाल ने किया उद्घाटन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

Oct 01, 2026 - 10:30
0
शाहपुर सैदू में रामलीला मंचन का शुभारंभ:डॉ. रचना पाल ने किया उद्घाटन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
बिजनौर में नहटौ विधानसभा क्षेत्र नहटौर के अंतर्गत ग्राम शाहपुर सैदू में भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ बीती रात मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री डॉ. रचना पाल ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रचना पाल ने कहा कि रामलीला हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा, त्याग और आदर्शों का जीवंत संदेश देती है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा मिले विशेष आमंत्रण और सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी क्षेत्रवासियों पर प्रभु श्रीराम की कृपा बने रहने की कामना की। इस अवसर पर सत्येंद्र, रवि राणा, रोहतास, महेंद्र पाल सिंह, सूरवीर प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User