शामली कोतवाली के प्रभारी बदले, मुकेश कुमार नए इंचार्ज:धर्मेंद्र गौतम को अपराध शाखा भेजा, एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए किया बदलाव

Sep 30, 2026 - 21:21
0
शामली कोतवाली के प्रभारी बदले, मुकेश कुमार नए इंचार्ज:धर्मेंद्र गौतम को अपराध शाखा भेजा, एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए किया बदलाव
शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे शामली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को बदल दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम को कोतवाली से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक मुकेश कुमार को शामली कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने दोनों अधिकारियों के तबादले के तत्काल आदेश जारी किए। अपराध नियंत्रण के लिए किया बदलाव एसपी के मुताबिक, यह बदलाव जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किया गया है। आदेश में किसी विशेष मामले का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद बढ़ा था दबाव हाल के दिनों में शामली कोतवाली क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं सामने आई थीं। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में किसानों की ट्यूबवेलों से चोरी की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं। नए प्रभारी के सामने अपराध रोकने की चुनौती निरीक्षक मुकेश कुमार के सामने अब क्षेत्र में अपराध रोकने और पुराने मामलों की जांच तेज करने की चुनौती होगी। ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई के साथ ग्रामीण इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User