शामली में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश हुई:कैराना में सड़कों पर भरा पानी, धान की फसल को नुकसान
शामली जिले में गुरुवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह 7:30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज बारिश होने लगी। सुबह 10 बजे के बाद भी बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से जहां मौसम ठंडा हो गया, वहीं सुबह घरों से कामकाज, नौकरी और खेतों के लिए निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अचानक आसमान में बादल छाने और बारिश शुरू होने से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। नौकरीपेशा लोग और अपने काम से घरों से निकले लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। वहीं, खेतों की ओर जा रहे किसानों को भी परेशानी हुई। दो तस्वीरें देखें अचानक हुई तेज बारिश से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। पिछले दिनों तक सामान्य बने मौसम के बीच बारिश ने ठंड की शुरुआत का अहसास करा दिया। सुबह के समय बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। जिले में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। कस्बा कैराना में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कस्बा झिंझाना में भी सुबह से ही काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई, कस्बा थाना भवन मे भी बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)