शामली में AISMNF का गठन:अजीत श्रीवास्तव बने फेडरेशन के जिला संयोजक
शामली में ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देश पर जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में शामली में अजीत श्रीवास्तव को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें जल्द जिला इकाई का विस्तार करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी है। उनके मनोनयन पर संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, महामंत्री नीरज गुप्ता और मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी ने हर्ष व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले में संगठन का विस्तार होगा और पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य तेज होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)