शामली में अस्पताल के बाहर तीमारदारों पर फायरिंग:मरीज के तीमारदारों पर गोलियां चलाने का आरोप, कार में लगी गोली
शामली बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल के बाहर मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि अस्पताल संचालक के बेटे ने अपने साथियों के साथ मरीज के तीमारदारों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कार में बैठे तीमारदारों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक गोली उनकी कार में भी जा लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। सोंता रसूलपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर जाहिद ने बताया कि उनके परिवार की मुस्कान को प्रसव पीड़ा होने पर दो दिन पहले शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। मंगलवार रात करीब 10 बजे मुस्कान के पति रिजवान और परिवार के अन्य सदस्य कार में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल संचालक का बेटा और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। रिजवान और अन्य तीमारदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ आरोप है कि अस्पताल संचालक के बेटे ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कार में बैठे रिजवान और दो अन्य लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी कार में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है। आधार पर आगे की कार्रवाई की वहीं अस्पताल संचालक अर्जुन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी अभी मिली है और वह मौके पर पहुंच रहे हैं। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)