शामली के अंकित बालियान का अधूरा गाना 'Legacy' रिलीज:अमित सैनी ने दी आवाज, 12 घंटे में 1 मिलियन व्यूज

Oct 07, 2026 - 10:10
0
शामली के अंकित बालियान का अधूरा गाना 'Legacy' रिलीज:अमित सैनी ने दी आवाज, 12 घंटे में 1 मिलियन व्यूज
शामली गांव बनती खेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद परिवार और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो आरोपियों सुमित और मोहित को मार गिराया था। वहीं तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई भी की है। खाप चौधरी ने पुलिस-प्रशासन को 5 अक्टूबर तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का समय दिया था। इन सबके बीच अंकित बालियान का एक सपना अधूरा रह गया था, जिसे अब हरियाणा के चर्चित गायक अमित सैनी ने पूरा किया है। अंकित के जिस गाने ‘Legacy’ को वह खुद रिलीज करना चाहते थे, वह अब उनकी मौत के बाद रिलीज हो गया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के करीब 12 घंटे के भीतर ही गाने ने 1 मिलियन यानी 10 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। गाने के बोल में अंकित की शख्सियत, उसके रसूख और गांव-समाज में उसकी पहचान को उकेरा गया है। गीत में कहा गया है- ‘दाबे ना दबे किसे ते रुतबा, 25 गामा में यानी उसका प्रभाव आसपास के गांवों तक बताया गया है। आगे उसकी पहचान, परिवार और व्यक्तित्व को लेकर भी कई लाइनें हैं। गाने में अंकित के नाम को सीधे जोड़ते हुए लाइन आती है- ‘अंकित बालियाण किसे बात की आट नी पाया करती’। यही लाइन रिलीज के बाद उसके प्रशंसकों के बीच खास चर्चा में है। गीत में उसके साहस, दबंग छवि और अपने अंदाज का भी जिक्र किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User