शामली में महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
शामल में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को आदर्शमंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हाजी शाजिद अली कुरैशी के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस के अनुसार, आदर्शमंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत के आधार पर आदर्शमंडी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को शाम पांच बजे आरोपी हाजी शाजिद अली कुरैशी पुत्र एहसान इलाही कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। वह कृष्णा अपारा गार्डन, इंदिरापुरम, जिला गाजियाबाद का निवासी है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)