शामली में रालोद के नए कार्यालय का भूमि पूजन:500 गज में होगा निर्माण, सहारनपुर रोड बाईपास पर रखी नींव

Oct 11, 2026 - 12:26
0
शामली में रालोद के नए कार्यालय का भूमि पूजन:500 गज में होगा निर्माण, सहारनपुर रोड बाईपास पर रखी नींव
शामली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए निजी कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार सुबह 10 बजे सहारनपुर रोड स्थित बाईपास के पास पार्टी की निजी भूमि पर कार्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन कर नींव रखी। करीब 500 गज भूमि पर बनने वाले इस कार्यालय को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार किया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद ने बताया कि फिलहाल शामली के भैंसवाल रोड पर पार्टी का कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा है। यह कार्यालय अभी भी चल रहा है, लेकिन पार्टी की निजी भूमि पर नया कार्यालय बनाने की तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के निर्माण से पार्टी को अपना स्थायी ठिकाना मिलेगा। यहां विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एक स्थान पर एकजुट कर संगठन से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष और दोनों विधायकों ने किया पूजन भूमि पूजन कार्यक्रम में हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक, शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, जिलाध्यक्ष वाजिद और थानाभवन के पूर्व विधायक राव वारिस शामिल हुए। सभी ने पूजन में भाग लिया और कार्यालय की नींव रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान वरिष्ठ रालोद नेता सुनील कुड़ाना, वीर सिंह मलिक, गगनदीप मलिक और विवेक बाफर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय संगठन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User