मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सत्र:डॉ. आलोक ने बताए 'हैप्पी हार्मोन' और अच्छी नींद के फायदे

Oct 11, 2026 - 12:26
0
मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सत्र:डॉ. आलोक ने बताए 'हैप्पी हार्मोन' और अच्छी नींद के फायदे
अयोध्या के अवध ऑडिटोरियम में डोगरा रेजिमेंट की ओर से सैन्य परिवारों के लिए एक विशेष 'मिलिट्री फैमिली मेंटल हेल्थ अवेयरनेस' (मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता) सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने जवानों और उनके परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य, न्यूरोप्लास्टिसिटी और हैप्पी हार्मोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. आलोक मनदर्शन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 'न्यूरोप्लास्टिसिटी' की अवधारणा को समझाया। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति निरंतर स्वस्थ व्यवहार और सकारात्मक सोच का अभ्यास करता है, तो वह अपने दिमाग की कार्यप्रणाली में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं 'हैप्पी हार्मोन' सत्र के दौरान डॉ. मनदर्शन ने सेरोटोनिन, डोपामिन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे प्रमुख 'हैप्पी हार्मोन्स' के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये हार्मोन हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा और सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे इंसान को खुशी का अहसास होता है और तनाव से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। मनोविकारों के लक्षण और गुणवत्तापूर्ण नींद पर चर्चा इस महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र में भारी संख्या में सैन्य परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने सभी को विभिन्न मनोविकारों (मानसिक बीमारियों) के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही, बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त व गुणवत्तापूर्ण नींद (क्वालिटी स्लीप) के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User