शामली में रामलीला में लंका दहन का मंचन:स्थानीय कलाकार निभा रहे रामायण के पात्र; कोई छात्र तो कोई शिक्षक और भजनोपदेशक
शामली शहर के हनुमान धाम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में शनिवार, 17 अक्टूबर को लंका दहन का मंचन किया गया। कलाकारों ने हनुमान के लंका पहुंचने, रावण की सभा में जाने और लंका में आग लगाने के प्रसंग को मंच पर जीवंत किया। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला में स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर रहे हैं। रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका बीए के छात्र आकाश धीमान निभा रहे हैं। लक्ष्मण के पात्र में म्यूजिक टीचर उज्ज्वल नामदेव नजर आ रहे हैं। भरत की भूमिका आर्यवंश भारद्वाज और शत्रुघ्न का किरदार अकाउंटेंट अजय राणा निभा रहे हैं। वहीं, हनुमान की भूमिका भजनोपदेशक पंडित रवि पाठक निभा रहे हैं। सीता की भूमिका वंश कुमार और रावण का किरदार इंग्लिश कोचिंग टीचर विपिन सांडिल्य निभा रहे हैं। भजन गायक निभा रहे विश्वामित्र और कामदेव की भूमिका रामलीला में विश्वामित्र और कामदेव की भूमिका भजन गायक पंडित निशांत पाठक निभा रहे हैं। सुग्रीव का पात्र एमबीए के छात्र आशुतोष शर्मा निभा रहे हैं। अलग-अलग पेशों से जुड़े कलाकार अपने अभिनय के जरिए धार्मिक प्रसंगों को दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। तीन कलाकार संभाल रहे निर्देशन की जिम्मेदारी रामलीला के निर्देशन की जिम्मेदारी पंडित दिनेश पाठक, आदेश शर्मा और उत्तम नामदेव संभाल रहे हैं। पंडित दिनेश पाठक कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य हैं। आदेश शर्मा शुगर मिल में सहायक लेखाकार हैं, जबकि उत्तम नामदेव हलवाई ठेकेदार होने के साथ गायक भी हैं। धार्मिक आस्था के साथ कला-संस्कृति का संगम स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से रामलीला में धार्मिक आस्था के साथ कला और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है। कलाकार अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं। लंका दहन के मंचन के दौरान दर्शकों में उत्साह नजर आया और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)