शामली स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, मोबाइल से परिजनों को दी सूचना

Oct 06, 2026 - 15:11
0
शामली स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, मोबाइल से परिजनों को दी सूचना
शामली रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। थानाभवन का रहने वाला मन्नवर सोमवार रात 9 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से जब वह शामली स्टेशन पर पहुंचा तो ट्रेन से उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि मन्नवर घर से अपनी ससुराल कैराना जा रहा था। रात करीब 9 बजे ट्रेन शामली स्टेशन पहुंची। जीआरपी को उसकी जेब से रेलवे टिकट और मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की खबर दी। शव को पंचनामे के लिए भेजा मन्नवर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख फैल गया। परिजन तुरंत शामली पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शामली जीआरपी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User