सहारनपुर के NCC कैडेट्स को मिलेगा ड्रोन-रोबोटिक्स का प्रशिक्षण:स्किल डेवलपमेंट और SSB गाइडेंस से भविष्य की तैयारी

Oct 05, 2026 - 20:41
0
सहारनपुर के NCC कैडेट्स को मिलेगा ड्रोन-रोबोटिक्स का प्रशिक्षण:स्किल डेवलपमेंट और SSB गाइडेंस से भविष्य की तैयारी
सहारनपुर में एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण अब सिर्फ अनुशासन और सैन्य गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा। कैडेट्स को सरकारी योजनाओं, गवर्नेंस, स्किल डेवलपमेंट, ड्रोन, रोबोटिक्स, करियर और एसएसबी गाइडेंस से भी जोड़ा जाएगा। सोमवार शाम कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनसीसी कैंप और कैडेट्स के सर्वांगीण विकास को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कॉमन एनसीसी एकेडमी बनाने पर जोर 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आर.के. माही, सेना मेडल ने एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण और आगामी वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में कैडेट्स के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं, उपयुक्त स्थान और सभी कैडेट्स के लिए कॉमन एनसीसी एकेडमी विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। कमान अधिकारी ने खेल प्रशिक्षण, मेडिकल सपोर्ट और एनसीसी कैंप के दौरान जरूरी सुविधाओं के लिए विभिन्न विभागों से सहयोग मांगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे कैडेट्स डीएम ने कहा कि कैडेट्स को सरकारी योजनाओं की पात्रता और उनके लाभ की जानकारी दी जानी चाहिए। इसके लिए व्यवस्थित प्लान तैयार कर उन्हें जनजागरूकता और गवर्नेंस से जुड़े कार्यों में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कैडेट्स खुद जागरूक होंगे और अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दे सकेंगे। एनसीसी की गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए उच्च शिक्षा विभाग को नोडल बनाया जाएगा। अधिकारियों और एनसीसी के बीच सूचनाओं के तेज आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए। ड्रोन-रोबोटिक्स के साथ करियर की तैयारी बैठक में सीएसआर और बैंकिंग सहयोग से कैडेट्स के बैंक खाते खुलवाने, स्किल डेवलपमेंट और अन्य प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। कैडेट्स को ड्रोन और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने के साथ अकादमिक सपोर्ट, काउंसलिंग, गर्ल चाइल्ड वेलफेयर, करियर और एसएसबी गाइडेंस उपलब्ध कराने पर भी विचार किया गया। NCC दिवस पर विशेष कार्यक्रम कमान अधिकारी ने एनसीसी दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस और सशक्त नारी दिवस जैसे अवसरों पर कैडेट्स की सहभागिता से विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने का सुझाव दिया। कैडेट्स के जीवन, बालिका सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण की भावना पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। डीएम ने कहा कि कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन से जुड़ी गतिविधियां सुनियोजित तरीके से संचालित की जाएं। बैठक में सीएमओ, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पीएनबी के जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User