सर्राफा-व्यापारी से 2-लाख वसूली के आरोप में 4 सिपाही बर्खास्त:शाहजहांपुर में स्मैक तस्कर बताकर थाने ले गए थे, रुपए लेने के बाद छोड़ा

Oct 05, 2026 - 20:41
0
सर्राफा-व्यापारी से 2-लाख वसूली के आरोप में 4 सिपाही बर्खास्त:शाहजहांपुर में स्मैक तस्कर बताकर थाने ले गए थे, रुपए लेने के बाद छोड़ा
शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारी सुंदरम को स्मैक तस्कर बताकर 2 लाख रुपए वसूलने के आरोप में सोमवार को तिलहर थाने के 4 सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की। मामला 4 सितंबर का है। जेवर गिरवी रखने के बहाने बुलाया, फिर तस्कर बताया कानून गोयान निवासी सुंदरम को 4 सितंबर को जेवर गिरवी रखने के बहाने चौराहे पर बुलाया गया था। आरोप है कि तिलहर थाने में तैनात सिपाहियों पंकज, वीरेंद्र, अरुण और तुषार ने उसे स्मैक तस्कर बताकर थाने ले गए। इसके बाद उसके परिवार से 2 लाख रुपए लिए गए। उसी रात व्यापारी को छोड़ दिया गया। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर चारों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो सिपाही जेल में, दो फरार घटना के तुरंत बाद चारों सिपाहियों के खिलाफ परशुरामपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अरुण और तुषार फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चार अन्य युवक भी मामले में आरोपी पुलिस के मुताबिक, घटना में चार अन्य युवक भी शामिल थे। इनमें तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली और मेरठ में दबिश दे चुकी है। पुलिस फरार सिपाहियों की भी तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User