सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़छाड़:एक महीने से परेशान कर रहा आरोपी, परिजनों ने SP देहात से की शिकायत
सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा से करीब एक महीने से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे परिजनों ने एसपी देहात मयंक पाठक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्रा की सुरक्षा की मांग की। छात्रा के पिता के मुताबिक, एक युवक करीब एक महीने से यूनिवर्सिटी परिसर में उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक अश्लील हरकतें करता था, जिससे छात्रा डर गई। छात्रा ने इसकी जानकारी प्राचार्य और शिक्षकों को दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक युवक पर लगातार परेशान करने का आरोप परिजनों ने आरोपी की पहचान शामली जिले के सिंग्रा गांव निवासी युवक के रूप में बताई है। उसके एक साथी पर भी छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान है और उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। परिजनों के अनुसार, मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी की केस कमेटी में भी की गई थी। कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा था। परिजनों का दावा है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मिली हैं। परिजनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की ओर से थाने में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी मंगलवार को परिजनों ने एसपी देहात से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और छात्रा को सुरक्षा देने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। परिजनों ने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)