सहारनपुर में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़:बेहट में गोकशी की कोशिश कर रहे थे कोशिश, एक के पैर में लगी गोली, एक फरार

Sep 29, 2026 - 06:00
0
सहारनपुर में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़:बेहट में गोकशी की कोशिश कर रहे थे कोशिश, एक के पैर में लगी गोली, एक फरार
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जंगल में कॉम्बिंग कर रही है। सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात थाना बेहट पुलिस ताजपुरा नहर पुल से मालाहेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ताजपुरा गांव के जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर आम के बाग में रोशनी दिखाई दी। पुलिस टीम रोशनी की दिशा में पहुंची तो वहां दो लोग गोकशी का प्रयास करते दिखाई दिए। सीओ के मुताबिक, पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान हसीन पुत्र सईद निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, हाल निवासी ताजपुरा, थाना बेहट के रूप में हुई। उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। घायल हसीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार हसीन के खिलाफ सहारनपुर जिले के अलग-अलग थानों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास जैसे मामलों के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जंगल में लगातार तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User