सहारनपुर में नवरात्रि विशेष सत्संग आयोजित:लोगों को भक्ति, ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति का अनुभव कराना उद्देश्य
सहारनपुर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से गुरुवार को सहारनपुर स्थित टेंपल ऑफ नॉलेज (TOK), मिशन कंपाउंड में नवरात्रि विशेष सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से 10:30 बजे तक चलेगा। इस सत्संग का उद्देश्य लोगों को भक्ति, ज्ञान, ध्यान और सकारात्मकता के माध्यम से आंतरिक शांति एवं आनंद का अनुभव कराना है। कार्यक्रम में भजन, ज्ञान चर्चा और ध्यान जैसी गतिविधियों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया जाएगा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस विशेष सत्संग में लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम सभी के लिए खुला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)