शास्त्रीपुरम में 2007 से हो रही दुर्गा पूजा:19 साल से मां दुर्गा की आराधना कर रही समिति, युवा संभालते हैं आयोजन की जिम्मेदारी

Oct 19, 2026 - 07:35
0
शास्त्रीपुरम में 2007 से हो रही दुर्गा पूजा:19 साल से मां दुर्गा की आराधना कर रही समिति, युवा संभालते हैं आयोजन की जिम्मेदारी
आगरा के शास्त्रीपुरम झूला पार्क स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा जनकल्याण समिति की ओर से वर्ष 2007 से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर शारदीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन में पूरी कॉलोनी के लोग मिल-जुलकर सहयोग करते हैं। समिति की खास बात यह है कि पूजा की तैयारियों से लेकर जागरण और भंडारे तक की जिम्मेदारी युवा बढ़-चढ़कर निभाते हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता है और क्षेत्र में आपसी भाईचारे व एकता की भावना मजबूत होती है। समिति के सदस्य नीरज पाल, प्रभात कन्नौजिया, वैभव, सुमित वर्मा, चंदन, बब्बू, राकेश, पीयूष मिश्रा और पंकज सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में योगदान देते हैं। समिति का यह प्रयास धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User