बांसी में अनुदेशकों का सम्मान समारोह:विक्रम सिंह ने नियमितीकरण का लक्ष्य बताया, कहा- एरियर भुगतान जल्द होगा
सिद्धार्थनगर के बांसी में रानी लक्ष्मी वाटिका में रविवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने भाग लेकर संगठन के प्रति एकजुटता दिखाई। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि अप्रैल 2027 से पहले अनुदेशकों का नियमितीकरण कराना संगठन का लक्ष्य है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने एरियर भुगतान को लेकर भी सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि अनुदेशकों का एरियर जल्द मिलने जा रहा है। उन्होंने सभी अनुदेशकों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान सिद्धार्थनगर जिले की संगठनात्मक इकाई गठित करने की पहल की गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए महेश्वरी पाठक का नाम प्रस्तावित किया गया। कार्यक्रम में अनुदेशकों ने नियमितीकरण सहित लंबित मांगों के जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)