शहीद उद्यान में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती:आप कार्यकर्ताओं ने महापुरूषों को दी श्रद्धांजलि
आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कार्यालय सदर में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत सिविल लाइंस स्थित शहीद उद्यान कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और व्यवस्था से जुड़ी जनसमस्याओं के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी लगातार अपनी राजनीतिक व सामाजिक भूमिका निभा रही है। इस दौरान पार्टी की ओर से कई लोगों को सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में भास्कर तिवारी, विद्या शंकर विश्वकर्मा, गोविंद हरी, राजाराम यादव, सरोज श्रीवास्तव, राहुल यादव, मनीराम, रूपचंद, पूनम पाल, सलमान खान, राजेश कुमार गौड़, गीता तिवारी, घनश्याम, रामपाल, रामकुमार सरोज, उदयभान सिंह और उषा पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)