व्यापारियों ने 'नो यूपीआई दिवस' मनाकर MDR का विरोध किया:रामपुर में गांधी जयंती पर रामपुर में यूपीआई से लेनदेन न करने का संकल्प लिया
रामपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई दिवस' मनाया। यह विरोध यूपीआई पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर रामपुर। यूपीआई पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई दिवस’ मनाया। संगठन के पदाधिकारियों ने गांधी समाधि पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे माल्यार्पण किया और दिनभर यूपीआई के माध्यम से कोई लेनदेन नहीं करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क स्वीकार्य नहीं है। इसके विरोध में संगठन की ओर से देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। व्यापार मंडल के मुताबिक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में 18 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में सर्वसम्मति से यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने का विरोध करने और 2 अक्टूबर से प्रदेशों में विरोध कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में रामपुर में भी गांधी समाधि से विरोध कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यूपीआई को पहले की तरह शुल्क मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के नेतृत्व की ओर से घोषित किए जाने वाले कार्यक्रमों को भी रामपुर में पूरी ताकत के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी भाइयों से अपील की कि 2 अक्टूबर को यूपीआई के माध्यम से कोई लेनदेन न करें और एमडीआर शुल्क के विरोध के संघर्ष में योगदान दें। साथ ही ग्राहकों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क सार्वजनिक और व्यापारिक हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन शुल्क के विरोध में अपनी आवाज आगे भी मजबूती से उठाता रहेगा। कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा, शाहिद शम्सी, शुएब, मोहम्मद खान, हारिस शम्सी, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, बिलाल शम्सी, इमरान, सलीम, उजैर अहमद, पुष्कर अग्रवाल, वाजिद अली, नजमी खान, हरीश अरोरा, जगन्नाथ चावला, मुराद खान और नीटू चौरसिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)