शिकारपुर में सुनार को ब्लैकमेल करने का आरोप:पीड़ित ने एसपी से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार

Oct 01, 2026 - 13:32
0
शिकारपुर में सुनार को ब्लैकमेल करने का आरोप:पीड़ित ने एसपी से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार
शिकारपुर में एक सुनार को दबंग के इशारे पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सर्राफा बाजार निवासी सुनार निखिल मित्तल ने एसपी देहात से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दंपति उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। निखिल मित्तल के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को जब वह घर पर नहीं थे, तब सलमान कुरैशी, उसकी पत्नी, सास, साला और एक अन्य व्यक्ति उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने निखिल की पत्नी और भाई से गाली-गलौज की। आरोप है कि वे घर में घुसकर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। मित्तल का कहना है कि ये लोग पहले उनका कुछ सामान घर पर रख गए थे, जिसे वे पांच महीने पहले ले गए थे। पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग अब शिकारपुर निवासी दबंग कुशल सिंघल के इशारे पर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। सिंघल पर मित्तल के करीब दो लाख रुपये बकाया हैं। शिकायत में बताया गया है कि कुशल सिंघल सजायाफ्ता है और जमानत पर बाहर है। पीड़ित ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने .के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User