शिक्षामंत्री के घर शिक्षकों का प्रदर्शन, ऑफलाइन ट्रांसफर की मांग:15 दिन में दूसरी बार सौंपा ज्ञापन, मंत्री गुलाब देवी ने आश्वासन दिया
संभल में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शिक्षकों ने शिक्षामंत्री गुलाब देवी के आवास पर नारेबाजी का प्रदर्शन किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के वार्षिक स्थानांतरण नीति सत्र 2026-27 के अंतर्गत 4 प्रतिशत विभागीय कोटे में स्थानांतरण किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। ऐसी क्या मजबूरी है जो हमसे दूरी है और शिक्षा मंत्री आदेश जारी करो जैसे नारे लगाए। संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 18 किलोमीटर दूर रविवार की सुबह 10 बजे 100 से अधिक शिक्षक अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास कस्बा चंदौसी क्षेत्र के सुभाष नगर रोड पहुंचे, तीन घंटे बाद घर लौट गए।स्थानांतरण की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2026 से आज तक स्थानांतरण के संबंध में कोई भी प्रशासनिक कार्रवाई या आपके द्वारा संबंध में आदेश जारी नहीं किया गया है जिसके कारण पीड़ित शिक्षकों में बहुत ही निराशा का माहौल है। 17 सितंबर एवं 27 सितंबर को शिक्षकों ने अपनी पीड़ा स्थानांतरण की बात आपके आवास पर कही थी, आपके द्वारा अस्वस्थ किया गया था कि परीक्षण करने के पश्चात 15 दिनों के अंदर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं होने से सभी शिक्षकों में निराशा है, उन्होंने कहा कि घर से दूर होने की वजह से अपने माता-पिता की सेवा और बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
बुलंदशहर निवासी जीआईसी प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि हम सभी लोग अपना ऑफलाइन ट्रांसफर चाहते हैं, कई बार यहां आने के बाद मंत्री जी ने आश्वासन दिया है लेकिन आज तक ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आज एक बार फिर सभी साथियों के साथ ज्ञापन देने के लिए आए हैं, मंत्रीजी से बात हुई है उन्हें पूरा आसपास किया है और कहा है कि हम इसका प्रशिक्षण करा रहे हैं, उन्होंने कहा है कि एमएलसी चुनाव के आचार संहिता लगी हुई है और उसके बाद हम आपका ऑनलाइन ट्रांसफर कर देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)