सपा ने जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई:देवरिया में जिलाध्यक्ष व्यास यादव बोले- जेपी के विचार लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज भी जरूरी
समाजवादी पार्टी ने देवरिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। इस मौके पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण दूरदर्शी जननायक थे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और तत्कालीन सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन का नेतृत्व किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी जरूरी हैं।
व्यास यादव ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए समाज को जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया। कार्यक्रम का संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता हृदयनारायण जायसवाल, बेचूलाल चौधरी, जयराम राजभर, संतोष यादव, गोपीचंद्र, रणवीर यादव, हरिओम लाला, अवनीश यादव और अन्य कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)