शिक्षक एमएलसी के लिए 3 और प्रत्याशियों ने नामांकन किया:पिछले चुनाव में तीसरा स्थान पाने वाले राजीव यादव ने दाखिल किया पर्चा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अंतर्गत गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दावेदारी कर रहे 3 और प्रत्याशियों ने शनिवार को पर्चा दाखिल किया। इसके पहले 1 अक्टूबर को दो दावेदारों ने नामांकन किया था। 2020 के चुनाव में तीसरा स्थान पाने वाले राजीव यादव ने भी नामांकन किया। इसके साथ ही डा. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी, ने भी पर्चा दाखिल किया। 1 अक्टूबर को नामांकन कर चुके सत्यपाल सिंह ने आज एक और सेट पर्चा दाखिल किया। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर 29 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कमिश्नर कोर्ट में 6 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकेगा। पहले दो दिन पर्च खरीदे गए। 21 दावेदारों की ओर से 50 सेट पर्चा खरीदा गया। दो दिन में 4 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है। अब दो दिन का और मौका है। माना जा रहा है कि सोमवार को अधिकतर प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। इस सीट से चुनाव जीतने की हैट्रिक लगा चुके ध्रुव त्रिपाठी भी सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। इसी दिन कई और प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। राजीव यादव के नामांकन जुलूस में काफी भीड़ नजर आयी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में उनके समर्थक एकत्र हुए थे। उसके बाद पैदल ही नामांकन करने पहुंचे। राजीव यादव को कई संगठन मिलकर चुनाव लड़ा रहे हैं। दोबारा पर्चा दाखिल करेंगे डा. संजयन त्रिपाठी डा. संजयन त्रिपाठी ने 1 अक्टूबर को अपना पर्चा दाखिल किया था। लेकिन 3 अक्टूबर को वह सपा में शामिल हो गए और सपा से उन्हें टिकट मिल गया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को डा. संजयन भी सपा के टिकट पर एक बार फिर अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। सपा की ओर से पहले घोषित किए गए प्रत्याशी कमलेश यादव को भी लखनऊ बुलाया गया था। वह शनिवार को ही पर्चा दाखिल करने वाले थे लेकिन शुक्रवार की शाम को सपा जिलाध्यक्ष की ओर से बताया गया कि कमलेश यादव का नामांकन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)