'सनातन का अपमान करने वाला सीएम कुर्सी पर नहीं बैठेगा':महंत राजू दास बोले- अखिलेश का टोपी से मोहभंग, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
सीतापुर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास सीतापुर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ राहत अभियान में शामिल होकर प्रभावित लोगों का हाल जाना। राहत सामग्री भी बांटी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लेकर राजनीतिक बयान दिए। राहत शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री महंत राजू दास और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान के नेतृत्व में टीम ने कई इलाकों का दौरा किया। होली नगर, आलम नगर, गदियाना, आर्य समाज स्कूल, छोटे एचकेपी स्कूल, अग्रसेन भवन और नई धर्मशाला स्थित राहत शिविरों में राहत सामग्री बांटी गई। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को हलवा, केले और अन्य जरूरी सामान दिया गया। बोले- आपदा में सेवा करना सनातन का धर्म महंत राजू दास ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों की सेवा करना सनातन का मूल धर्म है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता लगातार राहत कार्य कर रहे हैं। स्थिति सामान्य होने तक अभियान जारी रखने की बात भी कही। अखिलेश यादव पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत में राजू दास ने अखिलेश यादव के भगवा रंग के इस्तेमाल को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान करके कोई उत्तर प्रदेश की सत्ता पर नहीं बैठ सकता। उन्होंने दावा किया कि हिंदू अब जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद और सनातन की बात कर रहा है। मंदिर-मठों के बयानों पर उठाए सवाल राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव का टोपी से मोहभंग हो गया है और अब वह सनातन की बात कर रहे हैं। उन्होंने सपा नेताओं के मंदिर-मठों को लेकर दिए गए कथित बयानों पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। इसे किसी धर्म से जोड़ना उचित नहीं है। सपा को लेकर किया सीटों का दावा महंत राजू दास ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की यही सोच रही तो आगामी चुनाव में उसे 30 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। यह उनका राजनीतिक दावा है। उन्होंने भविष्य के चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)