शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण:23 अक्टूबर को होगा मतदान, 16 ब्लॉक कार्यालय बने केंद्र; पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे

Oct 19, 2026 - 16:08
0
शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण:23 अक्टूबर को होगा मतदान, 16 ब्लॉक कार्यालय बने केंद्र; पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में दूसरा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे हुए प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों समेत सभी मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा और खान निरीक्षक अनुपस्थित रहे। फोन पर सूचना दिए जाने के बावजूद दोनों प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। मास्टर ट्रेनर ज्ञानेश यादव ने मतदान अधिकारियों को मतपेटी खोलने और सील करने, मतपत्र लेखा तैयार करने तथा जरूरी कागजात सीलबंद करने की प्रक्रिया समझाई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी निर्वाचन कार्मिकों को निर्वाचन नियमों का अध्ययन करने और सावधानी व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। जिले में 16 क्षेत्र पंचायत कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान कराने के लिए गठित टीमें 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट से निर्वाचन सामग्री लेकर अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User