सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए:संतकबीर नगर में कार्यकर्ता धरने पर बैठे, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए नारे
संतकबीरनगर जिले में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे है और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। पूरा मामला दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष प्रदर्शन से जुड़ा है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की सूचना जिले के कार्यकर्ताओं को मिली। सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे इस खबर के बाद संतकबीरनगर जिले में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे। मेंहदावल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओंकार यादव ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को मेंहदावल तहसील पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और दोपहर करीब दो बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे 'चुनाव आयोग चोर है' और 'अखिलेश यादव को रिहा करो' जैसे नारे लगा रहे थे। धरने में मुख्य रूप से जयराम पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओंकार यादव, प्रिया पाठक, अशोक यादव और पूर्व विधानसभा सचिव रियाज अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)