शिवली में पिछड़ा दलित समाज सेना का कार्यक्रम:गांधी-शास्त्री को नमन कर सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

Oct 02, 2026 - 14:10
0
शिवली में पिछड़ा दलित समाज सेना का कार्यक्रम:गांधी-शास्त्री को नमन कर सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का दिया संदेश
कानपुर देहात के शिवली में पिछड़ा दलित समाज सेना के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के संयोजक एवं सदस्य प्रतिनिधि राज्य सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश शासन अंकित श्रीवास्तव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता के विचारों को जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी समाज और देश को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आदर्श राजपूत, सोनू खटीक, जितेंद्र कुशवाहा, बबली वर्मा और सूरज गौतम सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User