बुलंदशहर में युवा कांग्रेस महासचिव सचिन वशिष्ठ खैरपुर हाउस अरेस्ट:युवा कांग्रेस नेता को पुलिस ने घर पर रोका, आंदोलन में जाना था
गांधी जयंती पर दिल्ली युवा कांग्रेस के एक आंदोलन में शामिल होने जा रहे प्रदेश महासचिव सचिन वशिष्ठ खैरपुर को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे खैरपुर हाउस में ही रोक लिया। यह आंदोलन चुनावी प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर था। सचिन वशिष्ठ ने कहा कि गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और लोकतंत्र के मूल्यों को याद करने का दिन है। ऐसे में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे युवाओं को रोकना चिंता की बात है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए गांधी जी ने संघर्ष किया, आज उसी आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। युवा कांग्रेस का यह आंदोलन वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर है। वोट के अधिकार से छेड़छाड़ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से नाम हटने पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सचिन वशिष्ठ ने कहा कि देश के नागरिक अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हैं। वोट के अधिकार से छेड़छाड़ के आरोपों को जनता गंभीरता से ले रही है। लोकतांत्रिक आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)