शिवपुर में 'एक पेड़ पितरों के नाम' कार्यक्रम:बटुकों को अल्पाहार कराया, पितरों की स्मृति में पौधारोपण

Sep 29, 2026 - 15:33
0
शिवपुर में 'एक पेड़ पितरों के नाम' कार्यक्रम:बटुकों को अल्पाहार कराया, पितरों की स्मृति में पौधारोपण
भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पितृपक्ष के अवसर पर शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा मठ में 'एक पेड़ पितरों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पितरों की स्मृति में पौधारोपण किया गया, साथ ही गौ सेवा की गई और बटुकों को अल्पाहार कराया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष देवश्री गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अर्चना पाण्डेय, श्याम शुक्ला, पंकज पाठक, अंजली सिंह, सुधा सिंह, राज, निशा, मीनू ग्रोवर, श्रीकांत पांडे, सुमित मिश्रा और प्रियंवदा मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User