शंख एयर मालिक के लखनऊ आवास पर IT पहुंची:शंख एयर के मालिक श्रवण विश्वकर्मा के आय की जांच शुरू
लखनऊ में शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के घर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, टीम गोमतीनगर विस्तार स्थित उनके आवास पर पहुंची है। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है और टीम क्या जांच कर रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गोमतीनगर विस्तार स्थित आवास पर पहुंची टीम सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम श्रवण कुमार विश्वकर्मा के गोमतीनगर विस्तार स्थित आवास पर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद परिसर में गतिविधियां बढ़ गईं। कार्रवाई के दौरान किन दस्तावेजों या कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। आयकर विभाग की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टेंपो चलाने से एयरलाइन शुरू करने तक का सफर श्रवण कुमार विश्वकर्मा कानपुर से जुड़े कारोबारी हैं। उन्होंने सार्वजनिक बातचीत में बताया है कि शुरुआती दौर में वह टेंपो चलाते थे। बाद में उन्होंने परिवहन, सीमेंट और स्टील समेत दूसरे कारोबार में कदम रखा। इसी कारोबारी सफर के बाद उन्होंने विमानन क्षेत्र में प्रवेश किया और शंख एयर की शुरुआत की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)