श्रावस्ती में 26 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल:भारी बारिश और जलभराव के रेड अलर्ट के कारण आदेश जारी, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

Sep 26, 2026 - 08:14
0
श्रावस्ती में 26 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल:भारी बारिश और जलभराव के रेड अलर्ट के कारण आदेश जारी, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
श्रावस्ती में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह 7:00 बजे प्रशासन से जानकारी मिली कि अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, शासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा। इस दिन को बच्चों के लिए ‘वृष्टिमय दिवस रैनी डे ’ के रूप में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, विद्यालयों के अध्यापकों को खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से दिए गए अन्य शिक्षणेत्तर कार्यों का निष्पादन करना होगा। प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। बारिश को देखते हुए नदी और अन्य जलस्रोतों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नहर, तालाब और नालों के आसपास जाने से बचने, जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा कमजोर, कच्चे और जर्जर भवनों में नहीं रहने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। बारिश और मौसम खराब होने के दौरान वज्रपात एवं सर्पदंश की घटनाओं की आशंका को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने जिलेवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User